वक्त से FAST खबर SUPERFAST

होम मुख्य समाचार राष्ट्रीय समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार राजनीति बिज़नेस खेल मनोरंजन टेक्नोलॉजी ऑटो स्वास्थ्य मौसम शिक्षा क्राइम लाइफस्टाइल फैक्ट चेक ब्रेकिंग न्यूज़ चुनाव राज्य-विशेष
BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING देश ने खोया संविधान का सबसे बड़ा जानकार! BREAKING पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा- आखिर कब होंगे चुनाव ? BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING World Milk Day: जब दूध के कारोबार पर छिड़ गई थी ‘Milk War’ BREAKING पतंजलि की दिव्या फार्मेसी पर बड़ी कार्रवाई, 51.41 लाख रुपये का स्टॉक जब्त BREAKING यूपी में बिजली बिल पर बढ़ेगा बोझ? जानिए 10% फ्यूल सरचार्ज की पूरी सच्चाई
ख़बर SUPERFAST का WA चैनल JOIN करें
होम न्यूज़ रील
लाइव टीवी
खोजें
खेल 23 May, 2026

अय्यर के पहले IPL शतक से पंजाब जीता:प्लेऑफ की उम्मीदें कायम, लखनऊ 7 विकेट से हारी; प्रभसिमरन का अर्धशतक, चहल-यानसन को 2-2 विकेट

0

Avg

0 रेटिंग्स

News Image

IPL में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ पंजाब की प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों कायम है। पंजाब के अब 15 अंक हो गए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया और टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने 51 बॉल पर नाबाद 101 रन बनाए। अय्यर का यह पहला IPL शतक रहा।

वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दिलाई। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को 1 सफलता मिली।

इंग्लिस ने 72 रन की पारी खेली

 

लखनऊ के लिए जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली, जबकि आयुष बडोनी ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। आखिर में अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

पंजाब की ओर से मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट किए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली।

मैच का स्कोरकार्ड…

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव।

इंपैक्ट ऑप्शंस: दिग्वेश राठी।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

इंपैक्ट ऑप्शंस: मार्कस स्टोयनिस।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  •  
  •  
  •  

अय्यर के सिक्स के साथ पंजाब जीती

अय्यर ने 18वें ओवर में अपना पहला IPL शतक पूरा किया। मेहसिन खान की आखिरी गेंद पर अय्यर ने जोरदार छक्का जड़कर 51 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। इसी शॉट के सिथा पंजाब ने भी 7 विकेट से जीत दर्ज की।

33 मिनट पहले

  •  
  •  
  •  

अर्जुन ने प्रभसिमरन को LBW किया

अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया। लो फुलटॉस गेंद पर प्रभसिमरन शॉट खेलने से चूक गए और गेंद सीधे पैड पर जा लगी। अंपायर ने तुरंत LBW आउट दिया। प्रभसिमरन 39 गेंदों में 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

37 मिनट पहले

  •  
  •  
  •  

प्रभसिमरन को दूसरा जीवनदान

प्रभसिमरन को 13.1 ओवर में जीवनदान मिला। प्रिंस यादव की गेंद पर उन्होंने कवर की ओर शॉट खेला, जहां आयुष बडोनी ने लो कैच पकड़ा। हालांकि थर्ड अंपायर ने कई रिप्ले देखने के बाद पाया कि गेंद घास को छू रही थी, जिसके चलते प्रभसिमरन नॉट आउट करार दिए गए।

43 मिनट पहले

  •  
  •  
  •  

अय्यर की 33 बॉल पर फिफ्टी

श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में उनकी छठी फिफ्टी है।

47 मिनट पहले

  •  
  •  
  •  

प्रभसिमरन का सीजन का छठा अर्धशतक

प्रभसिमरन ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन का उनका छठा पचासा है। 20 रन पर मिले जीवनदान का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

55 मिनट पहले

  •  
  •  
  •  

पंजाब का स्कोर 100 रन पार

10 ओवर के बाद पंजाब ने 2 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 43 और प्रभसिमरन सिंह 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:22 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

प्रभसिमरन को जीवनदान

प्रभसिमरन सिंह को 6.4 ओवर में जीवनदान मिल गया। अर्जुन की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते समय गेंद ग्लव्स का किनारा लेकर विकेटकीपर पंत की ओर गई, लेकिन डाइव लगाने के बावजूद पंत कैच पूरा नहीं कर सके।

10:11 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

अय्यर के 7 हजार टी-20 रन पूरे

10:03 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

पंजाब का स्कोर 50 रन पार

5 ओवर के बाद पंजाब ने 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दिग्वेश राठी के ओवर में पंजाब ने 14 रन जुटाए, जिसमें प्रभसिमरन ने दो शानदार चौके लगाए।

09:50 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

शमी को दूसरा विकेट, कोनोली को बोल्ड किया

शमी ने कूपर कोनोली को बोल्ड कर पंजाब को दूसरा बड़ा झटका दिया। फुल लेंथ गेंद पर कॉनॉली बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद सीधा ऑफ स्टंप उखाड़ गई। कोनोली 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।

09:45 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

शमी ने प्रियांश आर्या को आउट किया

मोहम्मद शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्या को आउट कर लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई। प्रियांश पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर मिडविकेट पर खड़े अर्जुन तेंदुलकर के हाथों में चली गई।

09:36 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

लखनऊ ने 196 रन बनाए

09:28 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

लखनऊ की पारी के आखिरी ओवर में 17 रन बने

आखिरी ओवर में अब्दुल समद ने अर्शदीप सिंह के ओवर से 17 रन बनाए। समद ने एक छक्का और दो चौके लगाए, जबकि अर्शदीप ने तीन वाइड गेंदें भी फेंकी। इस फिनिश की बदौलत लखनऊ 196 रन तक पहुंचने में सफल रही।

09:12 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

लखनऊ को छठा झटका, मुकुल आउट

यानसन ने एक और विकेट हासिल करते हुए मुकुल चौधरी को 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। मुकुल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग-ऑन पर सब्स्टीट्यूट फील्डर प्रवीण दुबे ने डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया।

09:08 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

इंग्लिस 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे

शशांक सिंह ने इंग्लिस को आउट कर पंजाब को पांचवीं सफलता दिलाई। इंग्लिस ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग-ऑन पर खड़े कप्तान अय्यर ने आसान कैच लपक लिया। इंग्लिस 44 गेंदों में 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

08:57 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

16 ओवर के बाद लखनऊ ने 157 रन बनाए

16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 157 रन हो गया है। इंग्लिस 71 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि अब्दुल समद ने यानसन के ओवर में एक शानदार छक्का जड़ा। इस ओवर से कुल 10 रन आए।

08:47 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

चहल ने पंत को यानसन के हाथों कैच कराया

चहल ने पंत को आउट कर पंजाब को एक और बड़ी सफलता दिलाई। पंत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरह नहीं आई और डीप में खड़े यानसन ने आसान कैच पकड़ लिया। पंत 22 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंत और इंग्लिस के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई।

08:38 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

इंग्लिस ने 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया

इंग्लिस ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्शदीप सिंह की गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर दो रन लिए।

08:27 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

लखनऊ का स्कोर 100 रन पार

10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन हो गया है। इंग्लिस और पंत ने पारी को संभालते हुए क्रीज पर हैं।

08:14 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

चहल की बॉल पर बडोनी स्टंपिंग हुए

युजवेंद्र चहल ने आयुष बडोनी को स्टंपिंग कराकर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। ऑफ स्टंप के बाहर तेज गेंद पर बडोनी कट शॉट खेलने से चूक गए और उनका पैर हवा में उठ गया। विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए गिल्लियां बिखेर दीं। बडोनी 18 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

आउट होकर पवेलियन लौटते आयुष बडोनी।

आउट होकर पवेलियन लौटते आयुष बडोनी।

08:07 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

लखनऊ ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए

पावरप्ले में लखनऊ ने 2 विकेट खोकर 66 रन बनाए। इंग्लिस ने शुरुआत में अर्शदीप के ओवर में चार चौके लगाकर तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद ओमरजई ने अर्शिन कुलकर्णी को गोल्डन डक पर आउट किया, जबकि यानसन ने निकोलस पूरन को 2 रन पर बोल्ड कर दिया।

07:56 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

लखनऊ का दूसरा विकेट, यानसन ने पूरन को बोल्ड किया

मार्को यानसन ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। शॉर्ट गेंद पर पूरन पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी। पूरन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए।

07:41 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

अर्शिन गोल्डन डक

अजमतुल्लाह ओमरजई ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शिन कुलकर्णी को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। कुलकर्णी ने ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के हाथों में चली गई।

अर्शिन के विकेट की खुशी मनाते ओमरजई।

अर्शिन के विकेट की खुशी मनाते ओमरजई।

 

07:40 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

लखनऊ की पारी शुरू, पहले ओवर में 4 चौके लगे

इंग्लिस ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उन्होंने पहले ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ 4 चौकों की मदद से 16 रन बटोर लिए। इंग्लिस ने ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार चौके लगाकर लखनऊ को तेज शुरुआत दिलाई।

07:29 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

अर्जुन तेंदुलकर को मौका

लखनऊ के कप्तान पंत ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता, तो वह भी पहले गेंदबाजी ही चुनते, क्योंकि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी नजर आ रही है। उन्होंने माना कि इस सीजन में उनकी टीम ने जितनी पिचों पर खेला है, उनमें यह सबसे बेहतर विकेटों में से एक है और यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पंत ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर और अर्शिन कुलकर्णी को मौका मिला है।

07:16 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

पंजाब की टीम में दो बदलाव

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें मार्को यानसन और विजयकुमार वैशाख को शामिल किया गया है। अय्यर ने कहा, टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, लेकिन वह इसे ‘करो’ वाले मौके की तरह देख रहे हैं।

07:12 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

पंजाब ने टॉस जीता

06:58 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

IPL में दोनों टीमें 8वीं बार भिड़ेंगी

IPL में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं। लखनऊ ने 3 और पंजाब ने 4 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर लखनऊ को हराया था।

 

 

06:57 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

पंत और पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद

लखनऊ के लिए सबसे बड़ी राहत मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शानदार फॉर्म है। पिछले मैच में दोनों ने 8.2 ओवरों में 109 रन की साझेदारी की थी। निकोलस पूरन पिछले 4 मैचों में केवल 87 रन बना सके हैं और फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से इस सीजन केवल एक अर्धशतक निकला है। पंत आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलकर सीजन खत्म करना चाहेंगे।

गेंदबाजी में यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी की टीम में वापसी होती है या नहीं। मिचेल मार्श 13 मैचों में 563 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। प्रिंस यादव 13 मैचों में 16 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

 

 

06:56 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

प्रियांश, प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस आउट ऑफ फॉर्म

पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी उसका बल्लेबाजी क्रम बन गया है। शुरुआती मैचों में आक्रामक शुरुआत देने वाले प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप रहे हैं। प्रियांश ने पिछली 7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और पिछले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। प्रभसिमरन भी पिछली 5 पारियों में केवल एक पचासा लगा सके हैं।

कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी शांत है। पिछली 6 हार में वे केवल एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच जिताने वाला मिडिल ऑर्डर आउट ऑफ फॉर्म है, जबकि खराब गेंदबाजी और फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। कूपर कोनोली 13 मैचों में 473 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अर्शदीप सिंह 13 मैचों में 14 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

 

 

06:54 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

पिच

इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े हिट्स लगाना आसान नहीं होता। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मूवमेंट और स्विंग मिलती है, जो बल्लेबाजों के खिलाफ असरदार साबित हो सकती है।

लखनऊ का इकाना स्टेडियम बाकी मैदानों से अलग माना जाता है। जहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 200 रन आम हैं, वहीं यहां औसतन स्कोर 165-170 के बीच रहता है। इससे मुकाबला संतुलित नजर आता है।

इस पिच पर अब तक IPL के 28 मैच खेले गए हैं। 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 15 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और एक का रिजल्ट नहीं निकला।

06:53 PM23 मई 2026

  •  
  •  
  •  

बारिश की संभावना नहीं है

लखनऊ में मैच के दौरान मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहेगा। दिन भर तेज धूप और लू चलने की संभावना है। शाम 7.30 बजे तापमान 36 से 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा।

Topics:

दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Google Preferred Source CTA

खबरें और भी हैं...


अपनी राय साझा करें

पाठकों की टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी आपकी हो सकती है!

सूचना लोड हो रही है...
DOWNLOAD APP