वक्त से FAST खबर SUPERFAST

होम मुख्य समाचार राष्ट्रीय समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार राजनीति बिज़नेस खेल मनोरंजन टेक्नोलॉजी ऑटो स्वास्थ्य मौसम शिक्षा क्राइम लाइफस्टाइल फैक्ट चेक ब्रेकिंग न्यूज़ चुनाव राज्य-विशेष
BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING देश ने खोया संविधान का सबसे बड़ा जानकार! BREAKING पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा- आखिर कब होंगे चुनाव ? BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING World Milk Day: जब दूध के कारोबार पर छिड़ गई थी ‘Milk War’ BREAKING पतंजलि की दिव्या फार्मेसी पर बड़ी कार्रवाई, 51.41 लाख रुपये का स्टॉक जब्त BREAKING यूपी में बिजली बिल पर बढ़ेगा बोझ? जानिए 10% फ्यूल सरचार्ज की पूरी सच्चाई
ख़बर SUPERFAST का WA चैनल JOIN करें
होम न्यूज़ रील
लाइव टीवी
खोजें
मुख्य समाचार 18 May, 2026

बिहार पहला राज्य जहां जलवायु परिवर्तन के लिए हुआ काम: मंत्री श्रवण

5

Avg

1 रेटिंग्स

News Image

‘जल-जीवन हरियाली’ से बदली बिहार की तस्वीर, 20 करोड़ पौधे लगाए गए

पटना, 17 मई।
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से लेते हुए समय रहते प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू की गई ‘जल-जीवन हरियाली’ योजना ने राज्य में हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के शुरुआती कार्यकाल में बिहार में हरियाली मात्र 9 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर करीब 16 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इस दौरान राज्यभर में लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के जन्मदिन और माता-पिता की पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों पर हर साल कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
With all eyes on Bihar, chance for Nitish Kumar to break away from the BJP
 

समाज सुधार संगोष्ठी में शामिल हुए मंत्री

श्रवण कुमार रविवार को पटना स्थित एएन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान के सेमिनार हॉल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, बिहार द्वारा आयोजित ‘समाज सुधार संगोष्ठी’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और समाज सुधार पर अपने विचार रखे।

स्वतंत्रता आंदोलन में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की भूमिका अहम

मंत्री ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने हमेशा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया है। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी जमीयत उलेमा-ए-हिंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में समाज सुधार के क्षेत्र में भी कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। पूर्ण शराबबंदी लागू कर गरीब, मजदूर और युवाओं को नशे की बुराइयों से बचाने का प्रयास किया गया। साथ ही दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी ठोस अभियान चलाए गए।
जलवायु परिवर्तन पर बिहार बना मिसाल: 'जल-जीवन-हरियाली' से बदली तस्वीर, बोले मंत्री  श्रवण
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना सैयद अजहर मदनी, बिहार जमीयत उलेमा के अध्यक्ष मौलाना बदर अहमद मुजीबी, महासचिव मौलाना मोहम्मद अब्बास कासमी, सचिव डॉ. फैज अहमद कादरी तथा बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. खालिद अनवर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बिहार पहला राज्य जहां जलवायु परिवर्तन के लिए हुआ काम: मंत्री श्रवण » Truth  News Digital


अपनी राय साझा करें

पाठकों की टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी आपकी हो सकती है!

सूचना लोड हो रही है...
DOWNLOAD APP