वक्त से FAST खबर SUPERFAST

होम मुख्य समाचार राष्ट्रीय समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार राजनीति बिज़नेस खेल मनोरंजन टेक्नोलॉजी ऑटो स्वास्थ्य मौसम शिक्षा क्राइम लाइफस्टाइल फैक्ट चेक ब्रेकिंग न्यूज़ चुनाव राज्य-विशेष
BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING देश ने खोया संविधान का सबसे बड़ा जानकार! BREAKING पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा- आखिर कब होंगे चुनाव ? BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING World Milk Day: जब दूध के कारोबार पर छिड़ गई थी ‘Milk War’ BREAKING पतंजलि की दिव्या फार्मेसी पर बड़ी कार्रवाई, 51.41 लाख रुपये का स्टॉक जब्त BREAKING यूपी में बिजली बिल पर बढ़ेगा बोझ? जानिए 10% फ्यूल सरचार्ज की पूरी सच्चाई
ख़बर SUPERFAST का WA चैनल JOIN करें
होम न्यूज़ रील
लाइव टीवी
खोजें
मुख्य समाचार 18 May, 2026

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर श्रवण कुमार ने दी बिहारवासियों को शुभकामनाएं

0

Avg

0 रेटिंग्स

News Image

पटना, 18 मई।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं को सुरक्षित रखने का स्थान नहीं है, बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास का जीवंत दस्तावेज होता है।

मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमें अपनी ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जहां इतिहास, संस्कृति और परंपराओं की अमूल्य धरोहर संरक्षित रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि संग्रहालय ज्ञान, शोध और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। संग्रहालयों के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को इतिहास को करीब से समझने का अवसर मिलता है, जिससे समाज में सांस्कृतिक चेतना और जागरूकता मजबूत होती है।

श्रवण कुमार ने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सभी को अपनी संस्कृति, कला और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक पहचान और समृद्ध विरासत को विश्व पटल पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की धरती प्राचीन सभ्यता, शिक्षा और संस्कृति का केंद्र रही है। ऐसे में राज्य के संग्रहालय हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमें अपने इतिहास पर गर्व करने और उसे संरक्षित रखने का संदेश देता है।


अपनी राय साझा करें

पाठकों की टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी आपकी हो सकती है!

सूचना लोड हो रही है...
DOWNLOAD APP