वक्त से FAST खबर SUPERFAST

होम मुख्य समाचार राष्ट्रीय समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार राजनीति बिज़नेस खेल मनोरंजन टेक्नोलॉजी ऑटो स्वास्थ्य मौसम शिक्षा क्राइम लाइफस्टाइल फैक्ट चेक ब्रेकिंग न्यूज़ चुनाव राज्य-विशेष
BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING देश ने खोया संविधान का सबसे बड़ा जानकार! BREAKING पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा- आखिर कब होंगे चुनाव ? BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING World Milk Day: जब दूध के कारोबार पर छिड़ गई थी ‘Milk War’ BREAKING पतंजलि की दिव्या फार्मेसी पर बड़ी कार्रवाई, 51.41 लाख रुपये का स्टॉक जब्त BREAKING यूपी में बिजली बिल पर बढ़ेगा बोझ? जानिए 10% फ्यूल सरचार्ज की पूरी सच्चाई
ख़बर SUPERFAST का WA चैनल JOIN करें
होम न्यूज़ रील
लाइव टीवी
खोजें
मुख्य समाचार 18 May, 2026

सूचना मंत्री ने तीन पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना का चेक सौंपा

0

Avg

0 रेटिंग्स

News Image

पटना | 18 मई

ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत सरगांव पहुंचकर दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना के तहत सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

मंत्री ने पानी में डूबने से मृत हुए मुकेश कुमार की पत्नी ज्योति देवी को योजना का चेक सौंपा। वहीं सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली लालती देवी के पति शिव मोची तथा पपरनौसा निवासी मृतक चंदन कुमार की पत्नी निक्की कुमारी को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार संकट की घड़ी में हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना का उद्देश्य दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कठिन समय में सहारा मिल सके।

कार्यक्रम में नूरसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित पूर्व मुखिया बृजनंदन सिंह, वर्तमान मुखिया विष्णुदेव पासवान, बिट्टू कुमार, वरुण कुमार, मनोज कुमार, संजय सिंह, प्रेम सिंह, प्रमोद सिंह, ध्रुव सिंह, पिंटू पासवान, तपेश्वर सिंह, राजीव कुमार, सतीश सिंह और निराला सिंह मौजूद रहे।


अपनी राय साझा करें

पाठकों की टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी आपकी हो सकती है!

सूचना लोड हो रही है...
DOWNLOAD APP