वक्त से FAST खबर SUPERFAST

होम मुख्य समाचार राष्ट्रीय समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार राजनीति बिज़नेस खेल मनोरंजन टेक्नोलॉजी ऑटो स्वास्थ्य मौसम शिक्षा क्राइम लाइफस्टाइल फैक्ट चेक ब्रेकिंग न्यूज़ चुनाव राज्य-विशेष
BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING बीजेपी से अलग होंगे अन्नामलाई? इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल BREAKING देश ने खोया संविधान का सबसे बड़ा जानकार! BREAKING पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा- आखिर कब होंगे चुनाव ? BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING रिषभ पंत को कोच की सलाह: हालात के हिसाब से बदलें अपना खेल BREAKING World Milk Day: जब दूध के कारोबार पर छिड़ गई थी ‘Milk War’ BREAKING पतंजलि की दिव्या फार्मेसी पर बड़ी कार्रवाई, 51.41 लाख रुपये का स्टॉक जब्त BREAKING यूपी में बिजली बिल पर बढ़ेगा बोझ? जानिए 10% फ्यूल सरचार्ज की पूरी सच्चाई
ख़बर SUPERFAST का WA चैनल JOIN करें
होम न्यूज़ रील
लाइव टीवी
खोजें
राजनीति 11 May, 2026

रील और रियल लाइफ के हीरो विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

0

Avg

0 रेटिंग्स

News Image

तमिलनाडु की राजनीति में आखिरकार बड़ा ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला।
करीब 59 साल 1 महीना 28 दिनों यानी लगभग 21,608 दिनों तक राज्य की सत्ता पर DMK और AIADMK का दबदबा रहा, लेकिन इस बार जनता ने दोनों पारंपरिक पार्टियों को सत्ता से बाहर कर नई राजनीति को मौका दिया।

फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय विजय थलपति अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उनकी पार्टी TVK ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं। इसके बाद कांग्रेस के 5, CPI के 2 और CPI-M के 2 विधायकों के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

कुछ समय तक मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर सस्पेंस बना रहा, लेकिन आखिरकार राजनीतिक समीकरण विजय के पक्ष में जाते दिखे और उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है। लंबे समय से दो बड़ी पार्टियों के बीच सिमटी राजनीति में पहली बार किसी नए चेहरे ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

विजय थलपति को खासकर Gen Z और युवा वर्ग का बड़ा समर्थन मिला। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी सभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली थी। विजय ने खुद को सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि जनता की आवाज के रूप में पेश किया।

सूत्रों के अनुसार विजय ने चुनावी माहौल के बीच कहा था —
“जंगल में गीदड़ जैसे जानवर कई होते हैं, लेकिन शेर सिर्फ एक होता है और अकेला होने पर भी वही जंगल का राजा कहलाता है।”

अब मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने चुनावी वादों को पूरा करने और तमिलनाडु की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की होगी।

तमिलनाडु की राजनीति में यह बदलाव आने वाले वर्षों में दक्षिण भारतीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकता है।


अपनी राय साझा करें

पाठकों की टिप्पणियाँ (6)

0
0 12 May, 2026

Tyuu

0
0 12 May, 2026

Tii

0
0 12 May, 2026

Nice

0
0 12 May, 2026

hii sir

0
0 12 May, 2026

hii sir

0
0 12 May, 2026

hii

सूचना लोड हो रही है...
DOWNLOAD APP