खबर Supar Fast
होम राशिफल
शॉर्ट वीडियो
ई-पेपर सर्च

Prince Anand की मौत को लेकर Raushan Anand का धरना, बोले- "या तो मुझे मार दो या खान सर पर FIR दर्ज करो"

Prince Anand की मौत को लेकर Raushan Anand का धरना, बोले- "या तो मुझे मार दो या खान सर पर FIR दर्ज करो"
शेयर करें:

पटना। ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के संस्थापक रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस आनंद की संदिग्ध मौत के मामले में पटना के कदमकुआं थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "या तो मुझे मार दो या फिर खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करो।" उनके इस बयान के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत, खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले  मामले में थे आरोपी - Prince Yadav Gyan Bindu Academy Director Raushan Anand  Brother Found Dead in

रौशन आनंद का आरोप है कि नेपाल के एक होटल में हुई प्रिंस आनंद की संदिग्ध मौत के पीछे साजिश हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और खान सर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन को आवेदन सौंपा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन से मामले की जल्द जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस बीच रौशन आनंद के चाचा दीपक आनंद ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रिंस आनंद की मौत के बाद रौशन आनंद ही परिवार का एकमात्र सहारा हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

रौशन आनंद ने साफ कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक कदमकुआं थाना परिसर में उनका धरना जारी रहेगा। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जेल में रोशन आनंद, जमानत पर खान सर और अब नेपाल में मौत... आखिर क्या हो रहा  है? - Aryavrata Live

0.0
Average Rating
0 Ratings
Tap a star to rate this article: